कानपुर। 13 अप्रैल से सीनियर नेशनल शतरंज चैंपियनशिप की शुरुआत होगी। इसी के साथ ही एक साल के बाद ऑन द बोर्ड शतरंज मुकाबलों की भी शुरुआत होगी। कोरोना महामारी के कारण पिछले वर्ष 2020 मे कोई भी राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन नहीं हो सका था पर अब अन्य खेलो की तरह शतरंज के ऑन द बोर्ड मुकाबलों की इस स्पर्धा से शुरुआत हो रही है। 13 अप्रैल से 20 अप्रैल 2021 तक कानपुर के गंगेश क्लब मे सीनियर नेशनल शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन कोविड-19 के सभी सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए किया जाएगा। कुल 11 राउंड के इस टूर्नामेंट को स्विस फॉर्मेट के आधार पर खेला जाएगा। प्रतियोगिता मे कुल 20 लाख रुपए के पुरुष्कार दिये जाएँगे । भारत को विश्व शतरंज संघ द्वारा एक अलग ज़ोन का दर्जा हासिल है विजेता बनने वाले खिलाड़ी को सीधे फीडे विश्व कप मे खेलने का मौका मिलेगा और इसीलिए देश के अधिकतर ग्रांड मास्टर यहाँ भाग लेते दिखेंगे। इसमें शीर्ष के दो खिलाड़ी अगले वर्ष मॉस्को मे होने वाले शतरंज ओलंपियाड के लिए भारतीय टीम में दावेदारी भी पेश करेंगे।

Previous articleस्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स के खिताब जीतने की उम्मीदें
Next articleफिन पर रहेंगी नजरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here