नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वर्ल्ड सिटीज कल्चर फोरम विश्व शहर सांस्कृतिक मंच में दिल्ली और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। लंदन के महापौर सादिक खान की तरफ से उन्हें शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया था, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है। लंदन, टोक्यो, न्यूयार्क समेत दुनिया के 40 शहर इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं। फोरम के इस वर्ष का थीम द फ्यूचर ऑफ कल्चर है, जो विशेष रूप से पिछले एक वर्ष में लोगों के सामने आई कई विनाशकारी चुनौतियों और कोरोना संकट के बीच संस्कृति को एक बार फिर स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी। लंदन के महापौर के न्योते पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘फ्यूचर ऑफ कल्चर’ निश्चित रूप से इस चुनौतीपूर्ण दौर में प्रासंगिक विषय है। दुनियाभर के लोगों ने अलगाव के लिए संघर्ष किया है। यह कला और संगीत ही है, जिसने हमें जुड़े रहने और संकट से निपटने में मदद की है। रचनात्मकता ने कोविड-19 से निपटने के लिए उम्मीद और शक्ति प्रदान की है। महामारी की दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों के बीच कला और संस्कृति जीवन और समाज के पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी के रूप में विविध कलाओं और विरासत को अपने आप में समेटे दिल्ली हमारी समृद्ध संस्कृति को बढ़ावा देने और उसे संरक्षित करने में सबसे आगे रही है। हमारी सरकार शहर को बेहतर आकार देने और संस्कृति को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने में विश्वास करती है। संस्कृति, शहर के दीर्घकालिक स्थायी समाधान खोजने में मदद करेगी।

Previous articleकेजरीवाल ने माना दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर
Next articleफर्जी कॉल सेंटर के जरिए 700 अमेरिकी नागरिकों से ठगी 25 गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here