नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने त्रिनगर विधानसभा के कोहाट एनक्लेव, शकूरपुर, रामपुरा एवं त्रिनगर वार्डों में कार्यकर्ताओं से क्षेत्रीय समस्याओं, संगठनात्मक विषयों और सामायिक राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। बैठक में केशवपुरम जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटिया, जिला प्रभारी श्याम शर्मा, सह-प्रभारी संतोष गोयल, विधानसभा प्रत्याशी रहे तिलक राम गुप्ता एवं प्रदेश प्रवक्ता खेमचंद शर्मा सहित क्षेत्रीय जिला एवं मंडल पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मंडल अध्यक्ष आनंद जैन, रमेश जोनवाल, मदन गोपाल मित्तल एवं मुकेश गांधी और पार्षद मीनाक्षी बेनीवाल एवं श्रीमती मंजू शर्मा से कार्य वृत लिया। आदेश गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राजनीतिक नहीं रचनात्मक सोच से कार्य करते हैं और जनसंघ काल से अपने सेवा कार्य के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का ध्यान एन.जी.टी. के आदेश पर पार्कों से हटाए जा रहे बोरवैलों की समस्या की ओर आकृष्ट करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्कों की रक्षा हेतु आगे आना होगा। आदेश गुप्ता ने कहा कि एन.जी.टी. ने बोरवैल हटाने के निर्देश तो दिये हैं, पर साथ ही दिल्ली जल बोर्ड को अपने खर्च पर एस.टी.पी प्लांटों से लाईन बिछवा कर या फिर टैंकरो द्वारा पार्कों को निःशुल्क जल देने को कहा है लेकिन राजनीतिक दोष के कारण वह यह नहीं कर रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह पार्कों की सेवा के लिए सहयोग दें।

Previous articleभारत का टीका दुनिया के लिए ‘वैक्सीनयान’, जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आई क्रांति
Next articleभाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें: अनिल जैन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here