भोपाल। राजधानी के गुनगा थाना इलाके मे स्थित गांव मथनाकुंड में पेट दर्द से परेशान एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किये जोन की घटना सामने आई है। हादसे की जानकारी लगने पर परिजनो ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिलस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिवार वालो को सौंपते हुए आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। महिला के पास से कोई सुसाइड नोट या अन्य सुराग नहीं मिला है, लेकिन शुरुआती पुछताछ मे मृतका के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी मॉ ने पेट में असहनीय दर्द का बताते हुए कहा था कि यह दर्द सहा नहीं जाता। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का अनुमान है, कि पेट दर्द से परेशान होकर ही महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। पुलिस के अनुसार गांव मथनाकुंड में रहने वाली शकुनबाई पति कैलाश भोपाल (45) गृहणी थी, उनके परिवार के लोग मजदूरी करते है। शुक्रवार को उनका बेटा शकुनबाई को डॉक्टर के पास से इलाज कराकर लाया था। घर आने के बाद उनके पेट में फिर दर्द होने लगा था। शनिवार को भी उन्हें पेट में असहनीय दर्द हुआ और उन्होंने बेटे से कहा था। बेटे ने मां से कहा कि कल डॉक्टर के पास इलाज कराने चलते है। इसके बाद वह काम पर चला गया। परिवार के अन्य सदस्य भी काम पर चले गए थे। दोपहर करीब दो बजे परिजन घर लौटे तो शकुनबाई का शव फंदे पर झूलता नजर आया।

Previous articleकमला नगर में बैखौफ बदमाशो ने किया युवक पर कातिलाना हमला पुलिस ने बलवा सहित हत्या का प्रयास का मामला किया दर्ज
Next articleभोपाल मे केरल की युवती को शादी का झांसा देकर किया रेप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here