नई दिल्ली। दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक घर से करीब ढाई किलो सोना चुराने वाले घरेलू सहायक और उसके दो दोस्तों को वंसत विहार थना पुलिस ने झारखंड के गिरिडीह इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार, किशोरी राम और प्रमिला के पास से 30 लाख रुपये की कीमत का करीब 700 ग्राम सोना बरामद कर लिया है। आरोपियों के दो अन्य साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह का कहना है कि 23 फरवरी को राहुल गुप्ता ने घर से 2.6 किलोग्राम सोना चोरी होने की शिकायत दी थी। पीड़ित ने घर में काम करने वाले युवक अनिल कुमार पर चोरी का शक जताया और बताया कि वह 11 फरवरी को ही वह घर से चला गया था। चोरी के दौरान घर का कोई ताला तोड़ा नहीं गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ सुनील कुमार गुप्ता की टीम ने आरोपी के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। आरोपी के मोबाइल नंबर की सीडीआर में एक संदिग्ध नंबर दिखा, जिसकी लोकेशन झारखंड में मिली। इसके बाद टीम झारखंड के गिरिडीह जिले के निमियागढ़ पहुंची और वहां से अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अनिल ने कहा कि चोरी का सामान उसके पिता किशोरी लाल के पास है। टीम ने किशोरी लाल और उसकी पत्नी प्रमिला को दबोचा। प्रमिला ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने चोरी का माल छिपाने के लिए अपने रिश्तेदारों को दे दिया है। पुलिस टीम माल बरामद करने का प्रयास कर रही है। इस मामले की जांच कर रहे वसंत विहार थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्य आरोपी चोरी के बाद से अपने गृह जनपद गिरिडीह भाग गया था। नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण उनकी टीम को करीब एक माह तक वहां दबिश देनी पड़ी। उनहोंने बताया कि रात के समय वह दबिश नहीं डाल पाते थे और सर्विलांस के भी पुराने आंकड़ों पर ही उन्हे निर्भर रहना पड़ रहा था। इसके अलावा टीम को भाषा से लेकर स्थानीय प्रशासन से भी सामंजस्य बनाने में समस्या हुई। आखिरकार टीम ने आरोपियों को दबोच लिया।

Previous articleदिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण संग बढ़ा खतरा 3 दिन में 33 लोगों की मौत
Next articleदिल्ली मेट्रो में यलो ब्लू और रेड लाइन की मेट्रो ट्रेन में जोड़े जाएंगे एक्सट्रा कोच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here