मुंबई। डायरेक्टर शकुन बत्रा की अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म में दीपिका पादुकोण फिटनेस इंस्ट्रक्टर का रोल प्ले करते दिखाई देंगी। इस फिल्म में दीपिका के अलावा अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में दीपिका पादुकोण फिटनेस इंस्ट्रक्टर की भूमिका में दिखाई देंगी। अनन्या पांडे फिल्म में दीपिका की बहन का रोल प्ले करेंगी। सिद्धांत फिल्म में दीपिका के और धैर्य अनन्या के लव इंटरेस्ट होंगे। इन चारों के रिलेशनशिप की कहानी ही इस फिल्म में दिखाई जाएगी। शकुन बत्रा जल्द ही फिल्म के टाइटल का ऐलान भी कर देंगे।

Previous articleमदद में उतरी नौसेना 75 साल के कोरोना मरीज को लक्षद्वीप से कोच्चि किया एयरलिफ्ट
Next article01 मई 2021

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here