नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने पूर्व राष्ट्रीय हॉकी अंपायर रविंदर सिंह सोढी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रविंदर की बुधवार को कोरोना संक्रमण के बाद इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। वह 66 वर्ष के थे। दिवंगत रविंदर के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रों निंगोंबम ने अपने शोक संदेश में कहा, हम रविंदर के निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हैं। उनके निधन से हॉकी जगत को गहरा झटका लगा है। दुख की इस कठिन घड़ी में हम उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रीय हॉकी अंपायर और तकनीकी अधिकारी रविंदर ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हॉकी गोल्ड कप कई शीर्ष घरेलू हॉकी प्रतियोगिताओं में अंपायरिंग की थी।

Previous articleबुखार और फिर सांस में दिक्कत से हो रही मौत बरेली के क्यारा इस गांव में 10 दिनों में गई 26 की जान
Next articleखुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल में घटी, मार्च में थी 5.52 फीसदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here