कोरबा। कोरबा जिले के सीमांत क्षेत्र स्थित पर्यटन स्थल केंदई के जलप्रपात में नहाने के दौरान कटघोरा रहवासी दो सगे भाई की मौत हो गई। ये अपने परिजनों के साथ यहां घूमने के लिए गए हुए थे इस घटना की खबर ने कटघोरा नगर को शोकमग्न कर दिया है।
जानकारी के अनुसार कटघोरा बस स्टैण्ड निवासी अशोक गोयल के पुत्र पीयूष गोयल (30 वर्ष) एवं आयुष गोयल (19 वर्ष), पीयूष की पत्नी राशि बंसल (27 वर्ष) एवं बहन रिया गोयल (28 वर्ष) ये चारों घूमने के लिए मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत केंइई जलप्रपात गए हुए थे। अशोक गोयल और उनका परिवार केंदई स्थित स्वामी भजनानंद आश्रम से काफी लंबे समय से जुड़ा हुआ है। आश्रम का भ्रमण और दर्शन के लिए पीयूष उपरोक्त लोगों के साथ आया हुआ था। यहां दर्शन के बाद ये चारों जलप्रपात देखने के लिए नीचे उतरे। इस बीच गर्मी से राहत पाने नहाने के लिए उतरे दोनों भाई में से बड़ा भाई झरने की गहराई में समाने लगा। उसकी चीख-पुकार सुनकर छोटा भाई वहां पहुंचा और बचाते-बचाते वह भी गहराई में समा गया। यह देख पत्नी व बहन ने तत्काल इस बारे में परिजन को अवगत कराया। बताया जा रहा है कि झरने में नहाने के दौरान चट्टान पर खड़े होकर सेल्फी लेते वक्त बड़ा भाई पैर फिसलने से गहराई की ओर गिर पड़ा।
तभी पीयूष की पत्नी राशि बंसल जिसे तैरना आता था दोनों को बचाने पानी में उतर कर जद्दोजहद करने लगी। वह दोनों भाइयों को किसी तरह पानी से बाहर ले आई। दोनों भाई इस समय बेहोश थे। बदहवास बहन रिया गोयल और पत्नी राशि बंसल ने इसकी सूचना आसपास के लोगो को दी। सूचना उपरांत मौके पर मोरगा पुलिस चौकी प्रभारी के.एस. पैकरा मातहतों के साथ पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बांगो थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पटेल ने बताया कि दोपहर करीब 2.30 बजे यह हादसा हुआ। मर्ग कायम कर दोनों शवों को मर्च्युरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद इन्हें परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
*लंदन में शिफ्ट होने की थी तैयारी
परिजनों के हवाले से बताया गया है कि पीयूष गोयल का विवाह भिलाई की निवासी राशि बंसल के साथ तय हुआ था। पिछले दिनों वह विवाह के लिए कटघोरा आया था और अप्रैल माह में भिलाई जाकर विवाह संपन्न हुआ। दोनों लंदन शिफ्ट होने की तैयारी में थे लेकिन लॉक डाउन होने की वजह से फिलहाल जा नहीं पाए और कटघोरा में ही रह रहे थे।

Previous articleमुझे फिर से न थाली बजानी है और न ही दीये जलाना -हर्षाली मल्होत्रा का एक वीडियो आजकल चर्चा में
Next articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड रोकथाम की तैयारियों पर की कलेक्टरों से चर्चा कोरबा की जिलाधीश किरण कौशल भी हुई शामिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here