मुंबई (ईएएमएस)। कई प्रमुख फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) कंपनियां अपने उत्पादन कम कर रही हैं। जिन प्रॉडक्ट्स के उत्पादन में कटौती की जा रही है, उनमें रोजमर्रा के सामान भी शामिल हैं। एफएमसीजी कंपनियों के इस कदम के पीछे बड़ी रिटेल चेन्स, ई-कॉमर्स कंपनियों और डिस्ट्रीब्यूटर्स की ओर से परिचालन संबंधी समस्याओं के चलते ऑर्डर्स में कमी बताई जा रही है। इन समस्याओं में लास्ट माइल वर्कर्स का संक्रमित होना, स्टोर के खुलने का सी‎मित समय और मांग में ‎गिरावट शामिल हैं। कोविड की वजह से कई कर्मचारियों के छुट्टी पर होने के चलते ऑनलाइन रिटेलर्स और बड़ी स्टोर चेन्स की ओर से स्टॉक को फिर से भरने में देरी हो रही है। वहीं ग्राहकों की ओर से मांग में भी कमी आई है। पार्ले प्रॉडक्ट्स कुछ क्लाइंट्स के लिए प्रॉडक्शन पहले ही रोक चुकी है और मॉडर्न रिटेल व ई-कॉमर्स चैनल्स के लिए उत्पादन 35-40 फीसदी घटा चुकी है। पार्ले प्रॉडक्ट्स में एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी का कहना है कि ऑर्डर्स तो पिछले साल के मुकाबले 50-60 फीसदी ज्यादा थे। हमें उम्मीद है कि यह एक अस्थायी हालात हैं और संक्रमण की दर गिरने पर स्थिति में सुधार होगा।

Previous articleआईएमएफ ने 50 अरब डॉलर की वैश्विक टीकाकरण योजना का प्रस्ताव दिया
Next articleराजधानी में कल फिर मिले 649 कोरोना संक्रमित कोरोना के 1205 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here