नई दिल्ली। फ्रांस से उड़ान भरने के बाद तीन राफेल लड़ाकू विमानों का एक जत्था भारत पहुंचा है। सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय वायु नई दिल्ली (ईएमएस)। सेना आईएएफ जल्द ही पश्चिम बंगाल के हाशिमारा में इन विमानों के दूसरे स्क्वाड्रन का उड़ान अभियान शुरू करेगी। भारतीय वायुसेना के सूत्रों ने बताया कि यह फ्रांस से राफेल फाइटर जेट्स का छठा बैच है जो भारत को मिला है। इससे पहले 22 अप्रैल को राफेल लड़ाकू विमान का पांचवां जत्था जिसमें चार विमान थे, फ्रांस के मेरिग्नैक एयर बेस से 8,000 किलोमीटर की दूरी तय कर भारत पहुंचा था। भारत ने सितंबर 2016 में फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमानों का ऑर्डर दिया था। छठे जत्थे के आने के बाद अब भारतीय वायु सेना को फ्रांस से ऑर्डर किए गए विमानों में से दो-तिहाई विमान मिल गए हैं। राफेल को शामिल करने को भारतीय वायुसेना के लिए क्षमता में बढ़ोत्तरी के रूप में देखा जा रहा है। दो इंजन वाले राफेल जेट कई तरह के मिशनों को अंजाम देने और समुद्री हमले, वायु रक्षा और वायु श्रेष्ठता, टोही और परमाणु हमले की रोकथाम में सक्षम हैं। लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों को ले जाने वाले राफेल को पाकिस्तान और चीन के साथ लड़ाकू विमानों पर बढ़त माना जाता है।

Previous articleएयरलाइंस 1 जून से घरेलू उड़ानों की 50 प्रतिशत का संचालन कर सकती हैं: सरकार
Next articleडब्ल्यूटीओ की ओर से टीकों के पेटेंट पर छूट से भारत को मिलेगा लाभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here