नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने रविवार को फेस मास्क नहीं पहनने पर 1,080 लोगों पर जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। पुलिस आंकड़ों के मुताबिक 30 मार्च को 920 लोगों का मास्क नहीं पहनने और 19 लोगों के खिलाफ सामाजिक दूरी नियमों का पालन नहीं करने पर जुर्माना लगाया गया। गत 31 मार्च को मास्क नहीं पहनने पर 1,091 और सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियमों का उल्लंघन करने पर 16 अन्य पर जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर 1080 लोगों पर जुर्माना लगाया गया।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान मास्क न पहनने और सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करने आदि के लिए लोगों को एक लाख से अधिक चालान जारी किए हैं। हम लोगों से आग्रह करते हैं कि वे अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर न निकलें और मामले कम होने तथा अनलॉक प्रक्रिया शुरू किये जाने के बावजूद कोविड के उचित व्यवहार का पालन करें।’’ आंकड़े के अनुसार पुलिस द्वारा 19 अप्रैल से 30 मई तक कुल 1,06,558 चालान जारी किए गए हैं।

Previous articleस्वतंत्रता मीडिया के अधिकारों के संदर्भ में राजद्रोह कानून की व्याख्या समीक्षा करेगा: सुप्रीम कोर्ट
Next article12वीं कक्षा की परीक्षा कराने पर पुनर्विचार करें, प्रिंयका गांधी का केंद्रीय शिक्षा मंत्री से आग्रह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here