नई दिल्ली। केंद्र सरकार की थिंक टैंक समूह यानी नीति आयोग ने एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2020-2021 की रैंकिंग को जारी कर दिया है। सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स एसडीजी की दिशा में राज्यों की प्रगति संबंधी नीति आयोग की इस साल के सूचकांक में केरल पहले स्थान पर रहा, वहीं बिहार का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। पिछली बार की रैंकिंग में भी केरल टॉप पर ही था। बता दें कि नीति आयोग की एसडीजी इंडिया इंडेक्स में सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण के क्षेत्र में राज्यों की प्रगति के आधार पर उनके प्रदर्शन को आंका जाता है और उनकी रैंकिंग की जाती है।
केरल, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना 2019 में जारी दूसरे सूचकांक के अनुसार एसडीजी हासिल करने की दौड़ में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले थे। बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय अंतिम स्थान पर थे।

Previous articleपी-बिहार की 24 पैसेंजर ट्रेनें बहाल 5 जून से चलेंगी
Next articleवैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here