नई दिल्ली। चाइनीज कंपनी वीवो ने अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज लॉन्च करने की तैयारी तेज कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो अपनी वीवो एक्स70 सीरीज को भारत में सितंबर में लॉन्च करेगी और इसके लिए कंपनी ने इंडियन प्रीमियर लीग के साथ साझेदारी करेगी। बता दें कि दिसंबर में चीन में डेब्यू करने के बाद वीवो एक्स60 सीरीज ने मार्च में भारतीय बाजार में एंट्री की। चीन में वीवो एक्स60 और एक्स60 प्रो को इक्सीनोज 1080 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया जबकि भारत में इन्हें क्वालकाम स्नेपड्रेगन 870 प्रोसेसर के साथ उतारा गया। एक्स60-सीरीज के समान एक्स70-सीरीज में भी कंपनी तीन फोन ला सकती है लेकिन फिलहाल कंपनी ने अपने अगले फ्लैगशिप एक्स-सीरीज़ फोन के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।
टिपस्टर योगेश के हवाले से गिजमोचाइना की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वीवो एक्स70 सीरीज को भारत में आईपीएल के साथ साझेदारी में सितंबर में लॉन्च किया जाएगा। अभी तक, वीवो एक्स70 सीरीज़ के बारे में बहुत कम जानकारी दी गई है। पिछले महीने की शुरुआत में, कथित वीवो एक्स70 प्रो+ के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन सामने आए थे और यह संभवत: वीवो एक्स60 प्रो+ की तरह ही सीरीज में टॉप-टियर वेरिएंट होगा। वीवो एक्स70 प्रो+ को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, 66 डब्ल्यू फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500 एमएएच की बैटरी और प्राइमरी सेंसर के लिए 1/1.28-इंच सेंसर के साथ आने के लिए कहा जा रहा था। प्रोसेसर को छोड़कर, ये एक्स60 प्रो+ पर अपग्रेड किए गए स्पेसिफिकेशन हैं। फिर पिछले महीने, मॉडल नंबर वी2123ए के साथ एक वीवो फोन, जिसे वैनिला वीवो एक्स70 माना जा रहा था, को गीकबेंच लिस्टिंग में नए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर के साथ स्पॉट किया गया था।
फोन 8जीबी रैम से लैस था जो एंड्रायड 11 पर चल रहा था। विशेष रूप से, वीवो एक्स70 मॉनीकर को कथित तौर पर आईएमईआई डेटाबेस में मॉडल नंबर वी 2104 के साथ देखा गया था। फिलहाल वीवो ने आधिकारिक तौर पर अपकमिंग वीवो एक्स70 सीरीज के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अनुसार शेष आईपीएल मैच यूएई में सितंबर और अक्टूबर में होने वाले हैं। वीवो आईपीएल का स्पॉन्सर है इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है अगर कंपनी आईपीएल के अनुरूप अपने नए फ्लैगशिप वीवो एक्स70 सीरीज फोन लॉन्च करने की योजना बना रही है।














