नई दिल्ली। मॉरीशस के पूर्व पीएम अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर कल पूरे देश में राजकीय शोक रहेगा। गृहमंत्रालय ने इसका ऐलान किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के अपने समकक्ष प्रविंद जगन्नाथ से फोन पर बात की और वहां के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट की। गृहमंत्रालय की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ का निधन हो गया है। उनके सम्मान में भारत सरकार ने फैसला किया है कि कल (शनिवार) पूरे भारत में राजकीय शोक मनाया जाएगा। शोक के दौरान राष्ट्रीय ध्वज उन सभी इमारतों पर आधा झुका रहेगा जहां नियमित रूप से तिरंगा फहराया जाता है। इस दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजक कार्यक्रम नहीं होगा। इससे पहले पीएम मोदी ने मॉरीशस के अपने समकक्ष प्रविंद जगन्नाथ से फोन पर बात की। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ”सर अनिरुद्ध जगन्नाथ को हिंद महासागर क्षेत्र के सबसे बड़े राजनेताओं में एक और भारत की मॉरीशस के साथ विशेष मित्रता के प्रमुख वास्तुकार के रूप में याद किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा अनिरुद्ध जगन्नाथ को पिछले साल देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। भारतीय मूल के अनिरुद्ध जगन्नाथ मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ के पिता थे। उनका गुरुवार को निधन हो गया।

Previous articleकोरोना के बीच एएसएफ का कहर मिजोरम में 5000 जानवरों की मौत
Next articleशेरनी की मौत के बाद जू के 9 शेर कोरोना पॉजीटिव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here