चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्य सचेतक और जुब्बल कोटखाई से भाजपा के विधायक एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा का आज सुबह चंडीगढ़ के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह हाल ही में कोविड -19 से ठीक हुए थे। उनका पोस्ट कोविड दिक्कतों के लिए इलाज चल रहा था। उनके बेटे चेतन सिंह ब्रागटा ने फेसबुक पर इसकी पुष्टि की। बरागटा पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती थे और कल ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनकी सेहत की खबर ली थी। बरागटा ठाकुर सरकार में मुख्य सचेतक भी थे।

Previous articleकिसान आंदोलन 2024 तक रहेगा जारी नए कृषि कानूनों को हटाकर ही लौटेंगे घर : राकेश टिकैत
Next articleकैप्टन अमरिंदर सिंह ने समिति के समक्ष रखा अपना पक्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here