नई दिल्ली। दुनिया के 14 देशों में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर टूटने लगी है। रॉयर्ट्स के कोविड ट्रैकर ने यह आकलन किया है। इसके मुताबिक, मालद्वीप, जापान, नेपाल, पाकिस्तान, फ्रांस, कतर समेत 14 देशों में संक्रमण की लहर अपने चरम पर पहुंचकर मंद पड़ने लगी है। इन देशों में भारत भी शामिल हैं जहां पिछले दो सप्ताह से संक्रमण के रोजाना मामले अब चरम स्थिति की तुलना में 33 फीसदी कम आ रहे हैं। रॉयर्ट्स के कोविड ट्रैकर के अनुसार, नेपाल में संक्रमण की चरम स्थिति की तुलना में 49% कम नए मामले दर्ज हो रहे हैं। वहीं, बेलारूस 47%, पेरू और इंडोनेशिया में 44%, इक्वाडोर 42%, जापान 38%, मालद्वीव 37%, भुटान 34%, भारत में 33%, पाकिस्तान 32%, कनाडा 24%, मैक्सिको 17%, फ्रांस 13% और कतर 10% नए मामले आ रहे हैं। यह आंकड़ा पिछले दो सप्ताह के दौरान दर्ज किए गए संक्रमण के नए मामलों के आधार पर लिया गया है। अभी दुनिया में 14 देश ऐसे हैं जहां महामारी की लहर का चरम तक पहुंचना अभी बाकी है। युगेंडा में इस वक्त जो मामले दर्ज हो रहे हैं, वह चरम की स्थिति के बेहद नजदीक 99% हैं। बोलिविया में चरम या पीक से 98%, मलेशिया में 95%, अफगानिस्तान में 94%, कांगो में 94%, ताइवान में 93%, कुवैत में 91%, उरुग्वे में 89%, वेनेजुएला में 88%, मंगोलिया में 86%, त्रिनिनाद में 84% और थाईलैंड में 82%, गुआना में 80% संक्रमण के नए केस दर्ज हो रहे हैं। यानी जल्द ही ये देश संक्रमण की चरम स्थिति तक पहुंचेंगे तब जाकर लहर मंद पड़ना शुरू होगी। इसके अलावा, दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के सबसे छोटे व स्वतंत्र देश सुरीनेम में संक्रमण की तीसरी लहर जारी है जो इस वक्त चरम पर है। रॉयटर्स के कोविड ट्रैकर के आकलन के हिसाब से अभी दुनिया के 52 देशों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 14 दिन के दौरान यहां नए मामलों में तेजी दर्ज की गई है, इस लिहाज से कहा जा सकता है कि दुनिया को अभी कोरोना से राहत मिलती नहीं दिख रही है। इन 52 देशों में रूस, ब्रिटेन, ताइवान, जिब्राल्टर और पुर्तगाल जैसे देश शामिल हैं। यूरोप में सात देश, एशिया में 12 देश, अमेरिका में 13 देशों, अफ्रीका में 19 देश, ओसियाना में दो देशों में संक्रमण में पिछले दो सप्ताह के दौरान वृद्धि दर्ज की गई है।

Previous articleकोरोना सुस्त पड़ा लेकिन अब ब्लैक फंगस बना चुनौती
Next articleनए आईटी कानूनों को मानने के लिए ट्विटर ने मांगा और समय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here