वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर आदमी और अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस 20 जुलाई को अंतरिक्ष की सैर करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी कि वह अपनी ब्लू ओरिजिन स्पेस फ्लाइट के जरिए अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले हैं। अगर सबकुछ सही रहा तो ब्लू ओरिजिन की पहली पैसेंजर फ्लाइट 20 जुलाई को उड़ान भरेगी। इस उड़ान में जेफ बेजोस के भाई मार्क बेजोस भी उनके साथ यात्रा करेंगे। बेजोस अपनी स्पेस कंपनी के जरिए आम लोगों को अंतरिक्ष की सैर कराने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं। उनकी कंपनी का स्पेसक्रॉफ्ट न्‍यू शेपर्ड स्‍पेस टूरिज्‍म रॉकेट का 14 बार सफल परीक्षण हो चुका है। बेजोस के इस स्पेसक्राफ्ट को एनएस-14 के नाम से भी जाना जाता है। इस उड़ान के सफल होने के बाद कंपनी को स्पेस टूरिज्म के क्षेत्र में काफी बढ़त मिलने की उम्मीद है।
5 जुलाई को अमेजन के सीईओ का पद छोड़ने का ऐलान कर चुके जेफ बेजोस ने कहा कि जब मैं पांच साल का था तब मैंने अंतरिक्ष की यात्रा करने का ख्वाब देखा था। अब 20 जुलाई को मैं अपने भाई के साथ यह यात्रा पूरी करूंगा। मेरे सबसे अच्छे मित्र के साथ सबसे बड़ा रोमांच। बेजोस के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया में भी उनकी खूब चर्चा की जा रही है।
बेजोस की योजना एलन मस्‍क की तरह से ही सोलर स‍िस्‍टम में इंसानों को बसाना है। जेफ बेजोस ने वर्ष 2018 में खुलासा किया था कि अंतरिक्ष में यात्रा करने के लिए हर व्‍यक्ति को दो से तीन लाख डॉलर देना होगा। हालांकि अभी तक बेजोस ने इस अंतरिक्ष की यात्रा के लिए टिकट देना शुरू नहीं किया है। हालांकि बेजोस की कंपनी ने कहा है कि उसका अंतिम लक्ष्‍य मंगल ग्रह पर इंसान को बसाना है।
अभी तक बेजोस ब्‍लू ओरिज‍िन को हफ्ते में केवल एक ही दिन देते थे और वर्ष 2021 के तीसरे पखवाड़े में ऐमजॉन से हटने के बाद वह अपना ज्‍यादा से ज्‍यादा समय ब्‍लू ओरिज‍िन को दे सकते हैं। इस योजना की पुष्टि अब बेजोस या उनकी कंपनी ब्‍लू ओरिज‍िन ने नहीं की है। एक समय में बेजोस ने अपनी स्‍पेस फ्लाइट कंपनी को ‘सबसे महत्‍वपूर्ण काम’ बताया था। इस काम को पूरा करने के लिए बेजोस वर्ष 2016 से हर साल एक अरब डॉलर खर्च कर रहे हैं।

Previous articleकिसानों के रिकॉर्ड कंप्यूटर में दर्ज करने के दौरान शासकीय स्तर पर हुई त्रुटियों में हो सुधार : डॉ अभय यादव कलेक्टर टीकमगढ़ एवं निवाड़ी से पत्र लिखकर की मांग
Next articleशेयर बाजार से डिलिस्ट होंगे डीएचएफएल के शेयर, कंपनी के शेयरों में 10 फीसदी की उछाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here