मुंबई। मुंबई से कोलकाता पहुंची फ्लाइट लैंडिंग से ठीक पहले इस कदर हवा में हिचकोले लेने लगी की विमान के अंदर बैठे कई यात्रियों को गंभीर चोट आ गई। विस्तारा की फ्लाइट यूके 775 मुंबई से कोलकाता पहुंची थी। यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लैंडिंग से ठीक पहले फ्लाइट हवा में लहराते हुए हिचकोले लेने लगी। हवा में लहराते हुए इस विमान की किसी तरह सुरक्षित लैंडिंग हो सकी। विमान के सुरक्षित लैंड होने के बाद विमान में बैठे यात्रियों ने चैन की सांस ली। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि विमान के हवा में लहराने की वजह से कई विमान यात्रियों को चोट आई है। 3 यात्री गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। जबकि विमान में सवार 5 अन्य यात्रियों को भी चोट आई है। विमान के लैंड होने के बाद यात्रियों तक तुरंत चिकित्सीय सुविधा पहुंचाई गई थी। जिन तीन लोगों को इस घटना में गंभीर चोट लगी है उन्हें चारनॉक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि एक बुजुर्ग यात्री के कंधे में गंभीर चोट आई है। एक अन्य महिला यात्री का दाहिना हाथ टूट गया है, जबकि एक अन्य युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है। इस घटना में जो लोग मामूली रूप से घायल हुए थे उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया था। बताया जा रहा है कि यह घटना कोलकाता से करीब 70 नॉटिकल माइल्स के आसपास हुई है। जब विमान ने हवा में हिचकोले लिए तब वो करीब 17,000, 20,000 फीट ऊपर था।

Previous articleबिजली गिरने से अलग-अलग जिलों में 26 लोगों की मौत
Next articleलोगों को अब भी 28 दिनों के अंतराल पर मिल सकती है कोविशील्ड की दोनों खुराकें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here