मुंबई। अभिनेत्री और कॉमेडियन मल्लिका दुआ की मां चिन्ना दुआ का निधन हो गया है। वो लंबे समय से कोविड 19 से संक्रमित थीं। उनके निधन की खबर सुनने के बाद सोशल मीडिया पर जानी मानी हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है। 56 साल की चिन्ना का असली नाम पद्मावती दुआ था। दोस्तों के बीच वो चिन्ना के नाम से जानी जाती थीं। बता दें कि वो वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ की पत्नी थीं। चिन्ना के निधन पर अभिनेत्री और नेता बीना काक ने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर शेयर कर दुख व्यक्त किया। बीना ने कैप्शन में लिखा- ‘डियर चिन्ना, तुम बहुत जूझती रही। अब तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। ढेर सारा प्यार।‘ बीते 15 मई को चिन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर कोविड 19 से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि सभी को हाय। मुझे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। मेरी आवाज सुनकर डॉक्टर्स ने निगरानी की जरूरत की सलाह दी। हमें 13 मई को सेंट स्टीफेंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। आईसीयू की जरूरत थी लेकिन वहां बेड नहीं था। कल हम रात मेदांता में भर्ती हुए। विनोद कमरे में ऑक्सीजन पर हैं ठीक होने में समय लगेगा। सभी की शुभकामओं की जरूरत है। चिन्ना ने इसके बाद अपनी हेल्थ अपडेट भी दी थी।

Previous articleकोरोना की दूसरी लहर में 719 डॉक्टर्स की हुई मौत: आईएमए
Next articleदेश में 70 दिनों बाद कोरोना के 24 घंटे में 84,332 मामले, 4002 मौतों ने बढ़ाई ‎चिंता – देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या भी 63 दिनों बाद 11 लाख से नीचे आई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here