लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयोजक ओमप्रकाश राजभर ने आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि दोनो नेताओं के बीच करीब एक घंटे बंद कमरे में बातचीत हुई। माना जा रहा है कि भागीदारी संकल्प मोर्चा के जरिए सभी दलों को एक मंच पर लाने के प्रयास के तहत राजभर ने आप नेता से मुलाकात की और राज्य में भाजपा के खिलाफ एक मजबूत गठबंधन बनाने की संभावनाओ पर बातचीत की।
उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने फिलहाल बातचीत का ब्यौरा देने से इंकार कर दिया और इसे शिष्टाचार भेंट बताया है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी के मद्देनजर विभिन्न सियासी दल अगले या गठबंधन में अपने लिए संभावनाएं तलाशने में जुट गए हैं। राजभर इससे पहले समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से भी मुलाकात कर चुके हैं।














