अरविन्द कुमार सिंह (प्रदेश प्रवक्ता भाजपा बिहार) 

25 जून पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि पु मा प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी, जिन्होंने भारत के मा राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद से राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करवाई।

26 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक का 21 महीने की अवधि में भारत में आपातकाल घोषित था।

अरविन्द कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा बिहार

तत्कालीन राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री स्व इन्दिरा गांधी के कहने पर भारतीय संविधान की धारा 352 के अधीन आपातकाल की घोषणा कर दी। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद और अलोकतांत्रिक काल था।

आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए तथा नागरिक अधिकारों को समाप्त करके मनमानी की गई। स्व इंदिरा गांधी के राजनीतिक विरोधियों को कैद कर लिया गया और प्रेस पर प्रतिबंधित कर दिया गया।

प्रधानमंत्री के बेटे स्व संजय गांधी के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर नसबंदी अभियान चलाया गया।

स्व जयप्रकाश नारायण ने इसे ‘भारतीय इतिहास की सर्वाधिक काली अवधि’ कहा था और इस कुकृत्य ये ख़िलाफ़ पूरे देश में जनआंदोलन चलायें जिसका परिणाम हुआ कि चुनाव में कांग्रेस बुरी तरह से हार गयी।

श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी इस काली इतिहास को भी इस देश की जनता के सामने एक बार पुनः बताने का काम करे।

और ये भी बताए की बाज़ार ग़ए स्कूल गए हुए हैं 16 – 18 साल के नौजवान और नवयुवतीयों को 50-80 वर्ष के बुज़ुर्ग महिला और पुरुषों को नसबंदी करके छोड़ दिया जाता था वो भी इस देश की जनता को बताने का काम करे।

और कांग्रेस के युवराज श्री राहुल गांधी सिद्धांत और नीति की बात करते है जिनके दल के पुरखों की काली इतिहास पड़ी हुई है।

Previous article25 जून 2021
Next articleदेश में लगी थी इमरजेंसी राहुल ने लोकतंत्र पर बताए कांग्रेस के विचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here