नई दिल्ली। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की 100वीं जयंती के मौके पर याद किया और कहा कि वह एक दूरदर्शी राजनेता थे, जिनकी अगुवाई में नई आर्थिक नीति लागू की गई और लाइसेंस राज का खात्मा हुआ। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर राव की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि हम पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
पीवी नरसिम्हा राव एक दूरदर्शी नेता थे, जिनकी देखरेख में भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़े आर्थिक बदलाव किए गए तथा लाइसेंस राज का खात्मा हुआ। राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने राव को याद करते हुए कहा पीवी नरसिम्हा राव को याद करता हूं। वह एक महान और दूरदर्शी नेता थे, जो देश में आर्थिक सुधार लेकर आए। राव ने 1991 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद पांच साल का कार्यकाल पूरा किया और उन्हें परिवर्तनकारी बदलावों को अमल में लाकर भारतीय अर्थव्यवस्था को उदारवादी बनाने का श्रेय दिया जाता है।

Previous articleसुरक्षा एजेंसियों को शक आतंकियों ने आसपास के इलाके से किया हमला
Next articleदेश के विकास में नरसिम्हा राव के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : मोदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here