नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर देश के चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों को संबोधित करेंगे। भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत को अपने सभी चिकित्सकों के प्रयासों पर गर्व है। एक जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। कल तीन बजे भारतीय चिकित्सा संघ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में चिकित्सक समुदाय को संबोधित करूंगा। हर साल एक जुलाई को देश भर में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। इसी दिन देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्मदिन और पुण्यतिथि होती है। यह दिन उन्हीं की याद में मनाया जाता है। चिकित्सक समुदाय ने कोविड-19 महामारी से लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है और इस समय भी डॅाक्टर अपनी जान की परवाह किए बगैर देश सेवा में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री अक्सर अपने संबोधनों में इसके लिए चिकित्सकों और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले अन्य लोगों की सराहना करते रहे हैं। डॉक्टर्स डे प्रख्यात डॉक्टर और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में मनाया जाता है, जिनका जन्म और मौत वर्षगाँठ 1 ही जुलाई को हुई थी। भारत सरकार ने 1991 में बीसी रॉय के योगदान को मान्यता देने के लिए डॉक्टर्स डे की स्थापना की थी। उन्होंने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह दिन इस राष्ट्र की प्रगति में डॉक्टरों की भूमिका को स्वीकार करने के लिए मनाया जाता है।

Previous articleमुवक्किल को गलत सलाह देने पर वकीलों पर भड़का सुप्रीम कोर्ट
Next articleसुप्रीम कोर्ट के जज अशोक भूषण एक और ऐतिहासिक फैसला देकर हुए रिटायर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here