लखनऊ। यूपी के 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। यह दोपहर तीन बजे तक जिला कचहरी में होगा। पुलिस ने निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। हाईकोर्ट के निर्देशों के मद्देनज़र वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि सभी 53 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मतदान होने के तत्काल बाद मतगणना करवाई जाएगी और नतीजे घोषित होंगे। इन जिलों में कुल 116 उम्मीदवार मैदान में हैं।
– कासगंज में जिला पंचायत के सभी 23 सदस्यों ने मतदान किया।
– फिरोजाबाद में सपा के 4 सदस्य वोट डालकर आए उन्होंने कहा कि अंदर धमकाया जा रहा है और पैसे का ऑफर दिया जा रहा है।
– रायबरेली में भाजपा की जिला पंचायत सदस्य कमला देवी के साथ 10 सदस्य मतदान करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे।
– सुल्तानपुर मतदान स्थल पर पहुंची सपा प्रत्याशी केशा देवी, निर्दल अर्चना सिंह और भाजपा उम्मीदवार उषा सिंह
– अयोध्या में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव के दौरान बवाल, समाजवादी पार्टी के सदस्य मानसिंह वोट डालने को लेकर भाजपाइयों ने किया हंगामा , पुलिस सपा और भाजपा के समर्थकों को रोकने में जुटी।
– मथुरा में अभी तक कोई जिला पंचायत सदस्य मतदान के लिए नहीं पहुंचा।
– फिरोजाबाद में भाजपा के 14 सदस्य और सपा के 17 सदस्य अंदर पहुंचे। दो वह सदस्य नहीं आए हैं जिनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं और अरेस्टिंग हो सकती है।
– आजमगढ़ में भाजपा खेमे में सन्नाटा,सपा के पाले में भीड़, पार्टी कार्यालय से 5 पांच की संख्या में आ रहे सपा के सदस्य। भाजपा खेमे से इक्के दुक्के आ रहे ज़िला पंचायत सदस्य। पूर्व मंत्री दुर्गा यादव के पुत्र व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी विजय पहुंचे नेहरू हॉल
– गाजीपुर में कुल 67 सदस्य करेंगे वोटिंग, अभी तक 42 वोट पड़े।
-रायबरेली में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू।
– जौनपुर में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला पहुंची वोट डालने, उनके साथ ही साथ आधा दर्जन सदस्यों ने भी प्रवेश लिया है।
– मिर्जापुर के हलिया के तीन नंबर वार्ड से जिला पंचायत सदस्य अमरावती देवी एंबुलेंस से मतदान करने कलेक्ट्रेट पहुंचीं।
– मिर्जापुर जिले में कुल 44 सदस्य करेंगे वोटिंग। सपा से आशा गौतम व भाजपा के राजू कनौजिया के बीच सीधा मुकाबला। अभी 4 सदस्यों ने किया मतदान
– मथुरा में जिला पंचायत चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कलेक्ट्रेट के आस पास वाहनों के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं। कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। सिर्फ जिला पंचायत सदस्यों को ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है।
– हाथरस में पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय अपने 17 सदस्य लेकर अंदर पहुंचे।
– हाथरस कलेक्ट्रेट के गेट पर तैनात एएसपी,एडीएम व एसडीएम सदर। अंदर जाने की किसी को अनुमति नहीं।
– अलीगढ़:जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान करने को सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी वार्ड-43 से अर्चना यादव व उनकी समर्थक वार्ड-18 सदस्य नीरज चौहान, वार्ड-41 बिजेंदर यादव कलेक्ट्रेट पहुँचे
– सीतापुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान से पूर्व लालबाग चौराहे पर भारी संख्या में कई थानों की पुलिस तैनात है। सिर्फ जिला पंचायत सदस्य को ही जाने की अनुमति मिली। चुनाव मैदान में भाजपा से श्रद्धा सागर, सपा से अनीता राजवंशी, निर्दल प्रत्याशी प्रीति सिंह रावत और चंद्रप्रभा चुनाव मैदान में हैं। 79 जिला पंचायत सदस्य को मतदान करना है।
– एटा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह अपने सदस्यों के साथ पहुंचे कलेक्ट्रेट। जुगेंद्र बोले हमारे पास पूरा बहुमत। 27 सदस्य होने का किया दावा।
– फिरोजाबाद में 33 सदस्य हैं। सपा नेता अपनी गाड़ियों से 17 सदस्यों को लेकर आए। जीत के लिए भी 17 सदस्य चाहिए। अब देखना यह है कि कितने सदस्य सपा के पक्ष में मतदान कर रहे हैं । पूर्व सांसद अक्षय यादव का कहना है कि अभी 5 सदस्य और आ रहे हैं
– एटा में समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत अध्य्क्ष की प्रत्याशी रेखा यादव और उनके साथ मौजूद सोनी यादव ने मतदान किया।
– फिरोजाबाद में सपा के सदस्य जिला मुख्यालय पहुंचे। पूर्व सांसद अक्षय यादव और सपा एमएलसी दिलीप यादव खुद गाड़ी चलाकर लाए सदस्यों को।