अहमदाबाद| बुधवार को केन्द्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है, जिसमें गुजरात से राज्यसभा और लोकसभा के 5 पांच सांसदों को स्थान मिला है| राज्यस्तर के पुरुषोत्तम रूपाला और मनसुख मांडविया को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है| दोनों ही राज्यसभा के सांसद हैं| जबकि देवुसिंह चौहाण, दर्शना जरदोश और डॉ. महेन्द्र मुंजपरा को राज्यमंत्री बनाया गया है| केन्द्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने मनसुख मांडविया को लेकर भविष्यवाणी की थी| गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भविष्यवाणी सही साबित हुई है| वर्ष 2012 में जब मनसुख मांडविया राज्यसभा के लिए चुने गए, तब अभिवादन समारोह को संबोधित करते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि “मनसुख मांडविया के राज्यसभा के लिए चुना जाना कोई छोटी घटना नहीं है| मुझे मनसुख मांडविया का उज्जवल भविष्य मुझे साफ दिखाई दे रहा है| आज की तारीख और समय 9.35 यदि कोई डायरी में नोट करना चाहता है तो कर ले| मुझे पूरा यकीन है कि मेरी भविष्यवाणी सच साबित होगी| उनमें मौजूद शक्तियां कल कैसे उजागर होंगी इसका मुझे पूरा अनुमान है| मांडविया में धैर्य और मजबूत इच्छाशक्ति है| वह निष्ठा और समर्पण के साथ संघर्ष करने में यकीन करते हैं| सार्वजनिक जीवन में काम करने वाले लोगों में एक साथ ही इतने गुण होना शायद ही संभव होता है| लेकिन मनसुखभाई में यह सभी गुण मौजूद हैं|” गौरतलब है 2002 में भावनगर की पालीताणा विधानसभा क्षेत्र से चुने गए मनसुख मांडविया गुजरात एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन के चेयरमैन रह चुके हैं| वर्ष 2012 में मांडविया राज्यसभा के सांसद बने| वर्ष 2013 में गुजरात भाजपा के सबसे युवा सचिव रहे| वर्ष 2016 में सड़क, परिवहन, राजमार्ग, जहाजरानी, रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री बने मनसुख मांडविया को पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री नियुक्त किया गया है|

Previous articleसिर्फ डिब्बे नहीं, जरूरत तो पूरी ट्रेन बदलने की है – मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल पर अखिलेश यादव का तंज
Next articleदुनियाभर में कोरोना से 40 लाख लोगों की मौत, भारत में 45,892 नए केस – विश्व में 332 करोड़ लोगों को लगाया जा चुका है कोरोना का टीका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here