नई दिल्ली। शोभा करंदलाजे ने कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला लिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सुश्री शोभा का स्वागत करते हुए भावी जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। शोभा ने नई जिम्मेदारियां सौंपने के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और मंत्रालय में प्रतिबद्धतापूर्ण कार्य का भरोसा दिलाया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद सुश्री शोभा ने मीडिया एवं मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत भी की। इस अवसर पर मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।

Previous articleवाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री के रूप में अनुप्रिया पटेल ने कार्यभार संभाला
Next articleएक भारत श्रेष्ठ भारत-आजादी का अमृत महोत्सव’ पर वेबिनार का आयोजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here