नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ड्रग्स तस्करी के बड़े अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए ड्रग्स की काफी बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स के साथ 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल ने शनिवार को 350 किलो से अधिक हेरोइन के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद की गई हेरोइन की कीमत करीब 2500 करोड़ रुपये बताई जा रही है। तीन आरोपियों को हरियाणा और एक आरोपी को दिल्ली से पकड़ा गया है।
दिल्ली पुलिस ने चारों आरोपियों से पूछताछ कर इनके गिरोह से जुड़े और लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। स्पेशल सेल ने राजधानी में गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने कहा कि ये घटनाएं दिल्ली के रोहिणी और द्वारका इलाकों में शुक्रवार को हुई। दो लुटेरों यशपाल और विकास को गोलीबारी के बाद रात करीब ९.०० बजे रोहिणी से पकड़ा गया। यशपाल लूट और झपटमारी के 15 से अधिक मामलों में शामिल है। एक अन्य घटना में मेरठ के 2 अवैध हथियार तस्करों अब्दुल वहाब और फरमान को द्वारका से देर रात करीब १२.३० बजे पकड़ा गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी एक स्थानीय अपराधी को हथियारों की आपूर्ति करने राजधानी आया था। दोनों के पास से 5 पिस्तौल और 60 कारतूस बरामद किए गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Previous articleवित्तीय सहायता लेने को वकील ने लगाई फर्जी कोविड-19 रिपोर्ट
Next articleनोएडा में 30 अगस्त तक धारा 144 लागू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here