पटना। विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने विपक्षी दलों को एकजुट आने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को अपने मतभेदों को भूलकर एकजुट होना चाहिए वरना इतिहास उन्हें ऐसा न करने के लिए माफ नहीं करेगा। तेजस्वी के बयान पर बेगुसराय से सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में और देश में काम करने वाली सरकार है। लोग अब काम खोजते हैं, एकजुटता नहीं।
तेजस्वी ने कहा कि भाजपा के खिलाफ सभी दलों को एकजुट होना चाहिए। राजद नेता ने कहा कि भविष्य में कांग्रेस को विपक्षी दलों के गठबंधन का आधार बनना पड़ेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और भाजपा के खिलाफ सीधे 200 सीटों पर चुनाव लड़ती है। वहीं, राजद नेता ने राजनीति के दिग्गजों से एकजुट होकर यात्राएं करने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि शरद पवार, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव जैसे नेता मौजूद स्थितियों को लेकर हमेशा ही चितिंत रहते हैं। उन लोगों को एक गठबंधन बनाने के बारे में विचार करना चाहिए।

Previous articleसंयुक्त राष्ट्र में कृषि कानूनों के मुद्दे को ले जाएंगे आंदोलनकारी: राकेश टिकैत
Next articleकांवड़ यात्रा में सुरक्षा के साथ कोविड प्रोटोकॉल के सभी उपाय सुनिश्चित करें : योगी आदित्‍यनाथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here