नई दिल्ली। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (यूजी) 2021 अब 13 भाषाओं में आयोजित होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है1 उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में भारतीय छात्रों की सुविधा के लिए नीट का कुवैत में एक नया परीक्षा केंद्र खोला गया है। यह परीक्षा पहली बार 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। जिसमें पंजाबी तथा मलयाली भाषा को जोड़ा गया है। शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि नीट परीक्षा अब हिंदी, पंजाबी, असमी, बंगाली, ओड़िया, गुजराती, मराठी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, तमिल, उर्दू और अंग्रेजी में परीक्षा आयोजित की जाएगी। गौरतलब है ‎कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2021 के लिए ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन की प्रक्रिया 13 जुलाई की शाम 5 बजे से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट नीटडॉएनटीएडाटएनआइसीडाटइनपर शुरू हो गई है. कोविड-19 से संबंधित नियमों के अनुपालन के साथ परीक्षा 12 सितंबर को होगी।

Previous articleडेल्टा के बाद अब कप्पा वेरिएंट का कहर, राजस्थान में 11 मामले
Next articleकोचिंग सिटी को मिलेगी उच्च स्तरीय हवाई सेवायें, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की ओम बिरला से मुलाकात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here