नई दिल्ली। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और गांधी परिवार के बीच हुई मुलाकात को लेकर नई बात सामने आई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि बैठक के दौरान राज्य में राज्यों में चुनाव पर नहीं, बल्कि आगामी वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चर्चा की गई है। इस दौरान उम्मीदवार के तौर पर विपक्षी दलों की पसंद के रूप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार का नाम सामने आया है। उल्लेखनीय है कि बीते मार्च माह में पवार ने अहमदाबाद जाकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी तब भी ऐसी खबरें आई थी कि पवार तथा शाह के बीच हुई डील के मुताबिक शरद पवार को अगला राष्ट्रपति बनाया जा सकता है। हालाकि दोनों पक्षों ने ही ऐसी किसी मुलाकात या डील से इंकार कर दिया था।
खास बात यह है कि कांग्रेस के दिग्गजों से मलाकात के पहले हाल ही में किशोर ने दो बार पवार से उनके आवास पर मुलाकात की थी। उस दौरान कयास लगाए जा रहे थे कि देश के विपक्षी दल सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नए सियासी समीकरण या तीसरे मोर्चे की तैयारी कर रहे हैं। प्रशांत किशोर ने राजधानी दिल्ली स्थित सांसद के आवास पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की थी। इस बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी वर्चुअली शामिल हुई थीं। तब कहा जा रहा था कि यह मीटिंग पंजाब कांग्रेस में जारी कलह को खत्म करने या आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर की गई थी। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि इस बैठक के जरिए कांग्रेस 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है।

Previous articleकोचिंग सिटी को मिलेगी उच्च स्तरीय हवाई सेवायें, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की ओम बिरला से मुलाकात
Next articleपी चिदंबरम ने कसा तंज ‘ सिर्फ गडकरी में साहस, वह भी आजकल मौन’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here