नई दिल्ली। दिल्‍ली में 16 दिन के विलंब से आखिरकार मानसून ने दस्‍तक दे दी है। मानसूनी वर्षा होने से दिल्‍ली-एनसीआर के लोगों को चिलचिलाती धूप से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद बारिश का दौर जोर पकड़ेगा। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में बुधवार और गुरूवार के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
पंजाब में मानसून सक्रिय हो गया है। अगले दो दिन भी छाए रहेंगे बादल। जम्मू कश्मीर में बुधवार को गरज के साथ हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिन बाद मौसम फिर करवट बदल सकता है।
दिल्‍ली में भी मानसून ने मंगलवार को दस्‍तक दे दी है। देश की राजधानी में बुधवार और गुरूवार को भी बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। बारिश का ये दौर कुछ दिनों तक जारी रहेगा।
स्काईमेट के अनुसार दिल्ली में मानसून पिछले काफी समय से कोई राहत के बिना लुका-छिपी का खेल खेल रहा था। 1 जून से 12 जुलाई के बीच दिल्ली में 67 फीसदी बारिश की कमी रही। सन 2002 के बाद दिल्ली में यह दूसरा सबसे विलंबित मानसून है। इसके अलावा, सन 2002 में मानसून 19 जुलाई को दिल्ली में आया था। मंगलवार को पूर्वोत्तर भारत, तेलंगाना, दक्षिण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, गुजरात के शेष हिस्सों, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पंजाब के शेष हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर के साथ-साथ राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भी भारी बारिश होने की चेतावनीजारी की गई है। मौसम विभाग की ओर से कांगड़ा समेत सात जिलों के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है। पिछले दो दिन से कांगड़ा जिले में भारी बारिश से व्यापक नुकसान हुआ है। बोह घाटी के रुलेहड़ में मलबे में दबे पांच लोगों को निकालने के लिए आपरेशन जारी है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग ने लोगों को सर्तक रहने की सलाह दी है।
पंजाब में भी मानसून सक्रिय हो गया है। अगले दो दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 जुलाई को कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। मानसून हालांकि पंजाब के साथ भी पिछले कुछ दिनों से लुका-छिपी का खेल खेल रहा है। ऐसे में किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में बुधवार को गरज के साथ हल्की बारिश के आसार जताए हैं। गुरूवार से मौसम फिर शुष्क रहने की संभावना है। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिन बाद मौसम फिर करवट बदल सकता है। राजस्थान, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, उत्तरी छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, आंतरिक ओडिशा, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और लक्षद्वीप के 1-2 हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

Previous articleवैक्सिनेशन में टॉप पर हिमाचल, दूसरे स्थान पर दिल्ली, बिहार-यूपी का 10वां-11वां स्थान
Next articleसुरक्षा बलों ने पुलवामा में लश्कर कमांडर हुरैरा समेत तीन आतंकियों को ढेर किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here