नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से कोविड-19 वैक्सीन ग्लोबल एक्सेस (कोवैक्स) कार्यक्रम के माध्यम से भारत को मॉडर्ना वैक्सीन की 7.5 मिलियन खुराक की पेशकश की गई है। डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया के क्षेत्रीय निदेशक डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी है। वैक्सीन के साथ-साथ खेत्रपाल ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप डेल्टा के बारे में भी जानकारी दी है। खेत्रपाल ने बताया कि डेल्टा संस्करण 100 से अधिक देशों में फैल गया है। जिस तरह से यह फैल रहा है वह जल्द ही विश्व स्तर पर मुख्य कोविड-19 स्ट्रेन बन जाएगा। उन्होंने कहा कि वायरस के सभी वैरिएंट में डेल्टा सबसे तेजी से फैलता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि देश में कोविड-19 निरोधक टीके की 41 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। मंत्रालय ने बताया कि शाम सात बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को देश में टीकों की 47,77,697 खुराक दी गई। इसमें कहा गया है कि 18 से 44 साल आयु वर्ग के 22,38,900 लोगों को टीके की पहली खुराक लगाई गई जबकि 1,48,075 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरूआत के बाद से देश भर में 18 से 44 साल आयु वर्ग में कुल 12,73,70,809 लोगों को पहली खुराक और 50,58,284 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

Previous articleसुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुकुल रॉय
Next articleपेगासस लीक पर सरकार की घेरने की तैयारी में विपक्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here