नई दिल्ली। अंडमान और निकोबार कमान (सीआईएनसीएएन) के कमांडर-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह द्वारा 19 जुलाई को पोर्ट ब्लेयर में भारतीय नौसेना अस्पताल, आईएनएचएस धनवंतरी में एक ऑक्सीजन उत्पादन सुविधा का उद्घाटन किया गया। इस संयंत्र को कोविड-19 की स्थिति के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में चिकित्सा संबंधी सुविधाएं बढ़ाने के लिए स्थापित किया है। संयंत्र की स्थापना अंडमान और निकोबार कमान द्वारा मेसर्स आईटीडी सीमेंटेशन इंडिया लिमिटेड, जो कमान में एक प्रमुख समुद्री बुनियादी ढांचा परियोजना का कार्य कर रही है, के माध्यम से की गई। इस फर्म ने यह उद्यम अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत किया है। कोविड-19 प्रतिबंधों के बावजूद चेन्नई से एक नया ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र खरीदा गया और बहुत कम समय में आआईएनएचएस धनवंतरी में स्थापित किया गया। यह सुविधा चिकित्सा ग्रेड ऑक्सीजन के उत्पादन के लिए केवल अस्पताल के भीतर कैप्टिव/इन-हाउस होगी। यह निर्दिष्ट बिस्तरों को चिकित्सा ऑक्सीजन की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करेगी, इस प्रकार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारी सहायता प्रदान करेगी और आत्मनिर्भरता को बढ़ाएगी।
अंडमान और निकोबार प्रशासन के आयुक्त-सह-सचिव (स्वास्थ्य) (डॉ.) वी चंदावेलो; निदेशक (स्वास्थ्य), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह डॉ. ओंकार सिंह; परियोजना प्रमुख, मेसर्स आईटीडी सीमेंटेशन इंडिया लिमिटेड के अंजन हलदर और एएनसी के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Previous articleआईएनएस तबर ने फ्रांसीसी नौसेना के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास पूरा किया
Next articleसेना अस्पताल रिसर्च और रेफरल ने नेत्र कैंसर के इलाज के नए तरीके को किया पेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here