नई दिल्ली। पेगासस मामले को लेकर देश में राजनीति खूब हो रही है। विपक्ष केंद्र सरकार पर सड़क से लेकर संसद तक हमलावर है। इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट से कराए जाने को लेकर कांग्रेस ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदर्शन में राहुल गांधी ने कहा कि पेगासस जासूसी केस की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए।
उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा और कहा कि मेरा फोन भी टेप हुआ है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह जनता की आवाज पर आक्रमण है। राहुल गांधी ने कहा कि पेगासस एक हथियार है। इजरायली सरकार इसे हथियार मानती है। यह हथियार आतंकवादियों और अपराधियों के खिलाफ इस्तेमाल किया जाता है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने इस हथियार को हिंदुस्तान की संस्थाओं और लोकतंत्र के खिलाफ प्रयोग किया है। उन्होंने कहा यह सिर्फ मेरी निजता का मामला नहीं है, जनता की आवाज पर आक्रमण है। सुप्रीम कोर्ट और राफेल की जांच को रोकने के लिए पेगासस का प्रयोग किया गया। गृहमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और नरेंद्र मोदी पर न्यायिक जांच होनी चाहिए क्योंकि इसका ऑथराइजेशन पीएम और गृहमंत्री ही कर सकते हैं। वहीं, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा हम इस मामले में न्यायिक जांच की मांग करते हैं। सरकार घोषणा करे कि इस मामले में न्यायिक जांच कराई जाएगी।

Previous articleजब तक मांगे नहीं मानी जातीं, तब तक किसान बॉर्डर नहीं छोड़ेंगे : टिकैत
Next articleसुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए पेगासस मामले की जांच, कांग्रेस ने संसद में किया प्रदर्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here