जम्मू। जम्मू-कश्मीर से लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ की खबर आ रही है। कुलगाम के मुनंद इलाके में सुरक्षाबलों ने एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया है। इसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी दी है। इससे पहले शनविरा को भी बांदीपोरा जिले में शनिवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया था। मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हुआ है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी। अधिकारियों ने बताया था कि उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा के सुंबलर इलाके में शोखबाबा जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसका समुचित उत्तर दिया गया। उन्होंने कहा था कि इसके बाद अभियान मुठभेड़ में बदल गयी। इस दौरान तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के अलावा पैराट्रूपर्स और मार्कोस (समुद्री कमांडो) की सेवाओं का भी इस्तेमाल अभियान में किया गया है, जो 12 घंटे से अधिक समय तक चला। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) कर्नल एमरॉन मुसावी ने कहा था कि मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि घायल जवान को जंगल से निकाल लिया गया है।

Previous articleमजदूर और सब्जी बेचने वाले से था झारखंड सरकार को खतरा
Next articleयूपी-दिल्ली से राजस्थान तक भारी बारिश का अलर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here