लखनऊ। राजनीति के खेल में कौन किसकी तरफ कब जा सकता है, इसके बारे में कहा नहीं जा सकता है। बिहार में एनडीए गठबंधन का हिस्सा और नीतीश सरकार में मंत्री मुकेश सहनी यूपी में राजनीतिक संभावनाओं को देखकर आजकल राज्य का खूब दौरे रह रहे हैं।इस बीच बीच मुकेश सहनी भाजपा से नाराज हो गए हैं। दरअसल, पूरा मामला फूलन देवी की जयंती पर हुए घटनाक्रम का है,इस लेकर मुकेश सहनी नाराज होकर सार्वजनिक तौर पर योगी सरकार पर निशाना साधा है।
दरअसल, आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी में मुकेश सहनी निषाद वोटों को एकजुट करने की कोशिश में है।इसके लिए वह लखनऊ और वाराणसी सहित बड़े शहरों में फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित करना चाह रहे थे। इसके लिए वह वाराणसी भी पहुंचे थे। लेकिन उन्हें एयरपोर्ट के बाहर निकलने ही नहीं देकर दूसरी फ्लाइट से सीधे कोलकाता भेज दिया गया। इतना ही नहीं, फूलन देवी की प्रतिमा को जप्त कर लिया गया। योगी सरकार के रवैया से मुकेश सहनी नाराज हो गए है। इसके बाद मुकेश सहनी भाजपा को यूपी चुनाव में सबक सिखाने के लिए यूपी में 150 से अधिक सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारने का ऐलान कर चुके हैं।
साथ ही मुकेश सहनी यूपी में गठबंधन की संभावनाओं को लेकर भी आगे बढ़ रहे हैं। दरअसल, उन्होंने अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव का धन्यवाद किया है। तेजस्वी और अखिलेश ने फूलन देवी की जयंती पर उनकी तस्वीर के साथ उन्हें याद किया था,इस लेकर मुकेश साहनी ने दोनों का धन्यवाद किया है। सबसे खास बात यह है कि मुकेश सहनी ने दोनों के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए धन्यवाद किया है जिससे राजनीतिक कयासों को बल मिल रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले चुनाव में अखिलेश और मुकेश सहनी की पार्टी के बीच गठबंधन भी हो सकता है। हालांकि दूसरी ओर बिहार में तेजस्वी से नाराज होकर महागठबंधन को मुकेश सहनी ने छोड़ा था लेकिन आजकल वह तेजस्वी के प्रशंसक बन गए हैं,जिसके बाद बिहार में भी अलग अलग कयासों का दौर शुरू हो गया है।