चंद्रशेखर यादव

कटिहार। जिलान्तर्गत बरारी प्रखंड के विसनपुर पंचायत के गुंजरा गांव निवासी किसान नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रशेखर प्रसाद यादव को प्रदेश नेतृत्व द्वारा बिहार प्रदेश जदयू किसान प्रकोष्ठ सचिव मनोनीत किए जाने से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह द्वारा प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किए जाने पर जदयू संगठन में हर्ष का माहौल है। प्रदेश सचिव चंद्रशेखर प्रसाद यादव उर्फ शेखर यादव ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से जो उत्तरदायित्व मिला है उसका निर्वहन निष्ठा के साथ किया जाएगा। बिहार में किसान संगठन को धारदार एवं मजबूत बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदत्त किसानों के लिए जो योजनाएं क्रियान्वित हैं जदयू किसान प्रकोष्ठ के समस्त कार्यकर्ताओं की मदद से किसानों के दरवाजे तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष विपिन कुमार सिह को धन्यवाद किया है। चन्द्रशेखर यादव के प्रदेश सचिव मनोनयन पर कटिहार सांसद दुलालचंद्र गोस्वामी, जदयू जिला प्रभारी संजय सिंह, जिलाध्यक्ष समीम इकबाल, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, जदयू समाज सुधार सेनानी के प्रदेश उपाध्यक्ष हीरालाल राही, जदयू जिला उपाध्यक्ष विमल मंडल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मुजीबुर रहमान, पप्पू सिंह, रुपेश यादव, धीरेन राय, प्रतिमा देवी, जदयू विधानसभा प्रभारी आशीष बलिदानी, अमित साह, निरंजन पोद्दार, समाज सुधार वाहिनी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रीतम देवी, बरारी विधानसभा प्रभारी अमित यादव, युवाध्यक्ष अमित चौधरी, जयप्रकाश सिह आदि ने प्रदेश सचिव चन्द्रशेखर के मनोनयन पर हर्ष जताया है।

Previous articleबरौनी, सीतामढ़ी, दरभंगा, धनबाद और पं दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन को दिया जाएगा वर्ल्ड क्लास स्टेशन का रूप
Next articleबरारी पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब के साथ दो को भेजा जेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here