नई दिल्ली। ‘न्यूज़ ऑन एयर’ ऐप पर ऑल इंडिया रेडियो की लाइव-स्ट्रीम जयपुर और पटना के युवाओं के बीच खासी लोकप्रिय है क्योंकि इन 2 शहरों में एआईआर लाइव-स्ट्रीम के लगभग 60% श्रोता 18-45 आयु वर्ग के हैं। ये जानकारी दरअसल न्यूज़ ऑन एयर रैंकिंग के मापन में एक नया और दिलचस्प पैमाना जोड़ने से मिली है और ये है – शीर्ष शहरों के लिए जनसांख्यिकीय वितरण। पुणे ने अपने असली महानगरीय रंग दिखाए हैं क्योंकि एआईआर के मराठी स्ट्रीम्स के अलावा, ऑल इंडिया रेडियो के कन्नड़ और हिंदी लाइव-स्ट्रीम भी इस शहर में छाए हुए हैं।
भारत के वो शीर्ष शहर जहां न्यूज़ ऑन एयर ऐप पर ऑल इंडिया रेडियो के लाइव-स्ट्रीम सबसे लोकप्रिय हैं, उनकी ताजा रैंकिंग में अहमदाबाद ने शीर्ष 10 में अपनी जगह बना ली हैऔर भोपाल को 9वें स्थान से और शीर्ष 10 से हटा है। ऑल इंडिया रेडियो की 240 से अधिक रेडियो सेवाओं को प्रसार भारती की आधिकारिक ऐप यानी न्यूज़ ऑन एयर ऐप पर लाइव-स्ट्रीम किया जाता है। न्यूज़ ऑन एयर ऐप पर इन ऑल इंडिया रेडियो स्ट्रीम्स के न केवल भारत में, बल्कि विश्व स्तर पर85 से ज्यादा देशों और दुनिया भर के 8000 शहरों में बड़ी संख्या में श्रोता हैं।

Previous articleटीके को लेकर हिचकिचाहट के लिए कोई जगह नहीं है: नायडु
Next article450 से अधिक ग्लास स्लाइड भारतीय सिनेमाई विरासत के उत्कृष्ट रिकॉर्ड हैं: निदेशक, एनएफएआई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here