नई दिल्ली। केन्द्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी लोगों को कोविड-19 टीकाकरण उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 से आरंभ हुआ। अधिक टीकों की उपलब्धता, बेहतर ढंग से योजना बनाने में राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को सक्षम बनाने के लिए उन्हें अग्रिम रूप से टीका उपलब्ध कराने तथा टीका आपूर्ति को विवेकपूर्ण बनाने के जरिये टीकाकरण अभियान में तेजी लाई गई है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, भारत सरकार राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क टीका उपलब्ध कराने के माध्यम से उनकी सहायता करती रही है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के नये चरण में, केन्द्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं द्वारा उत्पादित टीकों के 75 प्रतिशत की खरीद करेगी और राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों को आपूर्ति (नि:शुल्क) करेगी। अभी तक राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से 56.76 करोड़ से अधिक (56,76,14,390) टीके उपलब्ध कराए गए हैं और 5,00,240 टीके उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया प्रगति में है। इनमें से अपव्यय सहित कुल 54,02,53,875टीकों की (आज सुबह 8 बजे तक उपलब्ध डाटा के अनुसार) खपत हुई है। राज्यों तथा निजी अस्पतालों के पास अभी भी 3.03 करोड़ (3,03,90,091) से अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल कीहुई खुराकें उपलब्ध हैं।

Previous articleजेएनपीटी में महिलाओं के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम
Next articleभारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 54 करोड़ के ऐतिहासिक स्तर के पार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here