नई दिल्ली। भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 54 करोड़ के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 61,35,193 सत्रों के जरिये कुल मिलाकर 54,38,46,290 टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 73,50,553 टीके लगाये गए हैं। सभी लोगों को कोविड-19 टीकाकरण उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 से आरंभ हुआ। केन्द्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत की रिकवरी दर बढ़कर 97.46 प्रतिशत हो गई है। महामारी के आरंभ होने से लेकर अब तक जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें से 3,13,76,015 व्यक्ति पहले ही कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं तथा 37,927 रोगी पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हुए हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में 36,083 दैनिक नए केस दर्ज किए हैं। पिछले 49 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।
भारत के सक्रिय मामले आज 3,85,336 हैं तथा सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.20 प्रतिशत है। देशभर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 19,23,863 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अबतक 49.36 करोड़ से अधिक (49,36,24,440) जांच की जा चुकी है। एक तरफ जहां, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.00 प्रतिशत है और दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 1.88 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 20 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और अब लगातार 69 दिनों से 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

Previous articleराज्यों को 56.76 करोड़ से अधिक टीके उपलब्ध कराए
Next articleअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने दिया पार्टी से इस्तीफा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here