अहमदाबाद| तालीबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में मची अफरातफरी के बीच भारतीय वायुसेना का सी-17 ग्लोब मास्टर काबुल से 148 लोगों को लेकर आज सुबह 11 बजे गुजरात के जामनगर पहुंच गया है| जामनगर से कुछ ही देर में ग्लोबमास्टर विमान दिल्ली के हिडन एयरबेज के लिए उड़ान भरेगा| करीब 24 घंटों की बातचीत के बाद भारत को काबुल में फंसे राजद्वारी, अधिकारी और पत्रकारों को निकालने में बड़ी सफलता मिली है| सी 17 ग्लोबमास्टर विमान ने 148 लोगों के साथ आज सुबह काबुल के हमीद करजई एयरपोर्ट से सुबह 8 बजे उड़ान भरी थी| विमान में अफगानिस्तान स्थित भारतीय राजदूत रुदेन्द्र टंडन समेत 120 राजद्वारी और अधिकारी समेत पत्रकार सवार थे| 148 लोगों को लेकर सुबह 11 बजे पहुंचा विमान दोपहर 1 बजे के करीब दिल्ली के लिए रवाना होगा| बता दें कि रविवार को एयर इंडिया के फ्लाइट से काबुल में फंसे 129 भारतीयों को सुरक्षित लाया गया था| इस फ्लाइट में अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी के वरिष्ठ सलाहकार रिजवानुल्लाह अहमद भी दिल्ली आए थे| दिल्ली पहुंचने के बाद रिजवानुल्लाह ने बताया कि अफगानिस्तान के ज्यादातर हिस्सों में शांति है| कई मंत्री काबुल छोड़ चुके हैं| करीब 200 जितने लोग दिल्ली आए हैं|

Previous articleअफगान बादशाह दोस्त मोहम्मद खान ने भारत में बिताए थे छह साल, पोता यहां आया तो यहीं का होकर रह गया
Next articleअफगान में फंसे भारतीयों निकालने में लगी भारत सरकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here