नई दिल्ली। एक ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत भारत के संचयी कोविड टीकाकरण कवरेज ने आज शाम 7 बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 56 करोड़ (56,00,94,581) के आंकड़े को पार कर लिया है। कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ है। शाम 7 बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, आज लगभग 50 लाख (49,48,965) टीकों की खुराक दी गई है। आज 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के 27,45,272 लाभार्थियों को कोविड टीके की अपनी पहली खुराक और इसी आयु वर्ग के 5,33,586 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से 37 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मिलाकर 20,50,08,400 लाभार्थियों को पहली खुराक और 1,66,57,465 लाभार्थियों ने अपनी दूसरी खुराक ली है। पांच राज्यों मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश ने 18-44 वर्ष आयु वर्ग में कोविड-19 वैक्सीन की 1 करोड़ से अधिक संचयी खुराक दी हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने पहली खुराक के लिए 18-44 आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों का कोविड टीकाकरण किया है।

Previous articleपिछले 24 घंटों में 88.13 लाख टीके लगाए जाने के साथ भारत ने एक दिन में अब तक का सर्वाधिक टीकाकरण किया
Next articleपूर्वोत्‍तर क्षेत्र तथा उत्‍तर बिहार में मिनी फूड पार्कों की विशाल संभावना: मंत्री पशुपति पारस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here