पटना। हर साल की तरह इस साल भी बिहार में बाढ़ ने ताड़व मचाया हुआ है। राज्य में बाढ़ से स्थिति लगातार बिगड़ रही है। इसी बीच केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बाढ़ को विवादित बयान दिया है। पशुपति कुमार पारस ने बाढ़ को दैवीय प्रकोप बताकर कहा कि वे पीड़ितों से मिलने के लिए भी नहीं जाएंगे। कैबिनेट में शामिल होने के बाद वे सोमवार को पहली बार बिहार पहुंचे।अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में पारस ने कहा कि बाढ़ दैवीय प्रकोप है। देश के साथ बिहार में भी बाढ़ का खासा असर है। हर साल बिहार में बाढ़ आती है।
उन्होंने कहा,बिहार में बाढ़ के समाधान के लिए नेपाल से बातचीत करनी होगी। जो भारत सरकार करेगी। ये एक लंबा प्रोसेस है। प्रत्येक साल बाढ़ आती है और उसी हिसाब से बाढ़ पीड़ितों मदद होती है। प्रशासन की तरफ से जो संभव होगा, हम लोग करने वाले है। बाढ़ पीड़ितों के दर्द जानने के लिए जाने से जुड़े सवाल पर पशुपति ने कहा कि मैं किसी से मिलने नहीं जाऊंगा। मैं शरीर से अस्वस्थ रहता हूं। प्रशासन और अधिकारियों से मेरी बात होती रहती है। वहीं, पानी भी अब खत्म हो गया है।

Previous articleबिहार में लॉकडाउन की पाबंदियां खत्म, खुल सकते हैं स्कूल-कॉलेज, दुकानें, मॉल, पार्क और धार्मिक स्थल
Next articleतालिबान के शीर्ष नेताओं से गुपचुप मिले अमेरिकी सीआइए के निदेशक जे बर्न्‍स, रुस और चीन सतके में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here