नई दिल्ली। महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण विजेता महिला निशानेबाज अवनि लेखरा के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जतायी है। इसी के साथ ही महिंद्रा ने ट्वीट कर अवनि को एक विशेष उपहार देने की भी घोषणा की है।
महिंद्रा ने लिखा कि हफ्ते भर पहले दीपा मलिक ने हमें सुझाव दिया था कि हम दिव्यांगों के लिए एक एसयूवी विकसित करें। जैसे कि दीपा टोक्यो में इस्तेमाल करती हैं। मैंने अपने सहयोगी वेलू से इस चुनौती का सामना करने के लिए अनुरोध किया, जो हमारे डेवलपमेंट हेड भी हैं। खैर, वेलू, मैं आपके द्वारा बनाई गई पहली ऐसी एसयूवी को समर्पित और उपहार में देना चाहता हूं। आनंद महिंद्रा खेल सहित सभी क्षेत्रों में विशेष सफलता हासिल करने वालों का उत्साह बढ़ाते रहते हैं। उन्होंने ओलंपिक सही कई खेलों में विजेताओं को जीत पर पुरस्कृत किया है।

Previous articleचमीरा और हसारंगा आईपीएल खेलेंगे , श्रीलंकाई बोर्ड ने एनओसी दी
Next articleझाझरिया ओलंपिक या पैरालंपिक खेलों में तीन पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here