टोक्यो। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में अच्छी शुरुआत की है। भारत के सुहास यथिराज, तरूण ढिल्लों और कृष्ण नागर ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर गुरुवार को यहां तोक्यो पैरालंपिक की बैडमिंटन स्पर्धा के पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया है। भारत के सुहास और तरूण ने एसएल4 वर्ग में जर्मनी के येन निकलास और थाईलैंड के सिरीपोंग तेमारोम को हराया। वहीं एक अन्य मुकाबले में कृष्ण ने एसएच6 वर्ग में मलेशिया के तारेशॉ दिदिन को पराजित किया। पुरुष एकल के ग्रुप ए के मुकाबले में सुहास ने निकलास को 21-9 21-3 से हराया जबकि ग्रुप बी में तरूण ने तेमारोम को 21-7 21-13 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में कृष्ण ने ग्रुप बी में दिदिन को 22-20 21-10 से हराया। अब अगले दौर में सुहास शुक्रवार को इंडोनेशिया के हैरी सुसांतो से और फ्रांस के लुकास माजुर से खेलाहोगा। इसी प्रकार तरूण को कोरिया के शिन क्युंग ह्वान और इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान से खेलना होगा। कुष्ण भी शुक्रवार को ही ब्राजील के विटोर गोंजालवेज तवारेज से खेलेंगे।
वहीं दूसरी ओर भारत की ही पलक कोहली ने ग्रुप ए में महिला एकल के अपने दूसरे मैच में तुर्की की जेहरा बगलार को हराया। महिला एकल एसयू5 वर्ग में पलक ने जेहरा को 27 मिनट में 21-12 21-18 से हराया। युगल मुकाबले में हालांकि पलक और पारूल परमार की जोड़ी को एसएल3-एसयू5 वर्ग के ग्रुप बी चेंग हेफांग और मा हुईहुई की चीन की दूसरी वरीय जोड़ी ने 7-21 5-21 से हराया। अब यह भारतीय जोड़ी शुक्रवार को फ्रांस की लेनेग मोरिन और फॉस्टीन नोएल से खेलेगी।

Previous articleअभी शादी करने की कोई जल्दी नहीं : शाहीन
Next articleअरूणिमा टोक्यो पैरालंपिक ताइक्वांडो मुकाबले के क्वार्टर फाइनल में हारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here