पिरान कलियर। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा अपने दूसरे चरण में हरिद्वार ,रुड़की के बाद रविवार को कलियर, झबरेड़ा पहुंची। कलियर में कांग्रेसियों ने विधायक हाजी फुरकान और झबरेड़ा विधानसभा में अरविंद प्रधान के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ फूलों की बारिश कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान दोनों ही जगहों पर कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में जनसैलाब उमड़ा। मेहवड़ में उत्साहित समथर्को ने विधायक को कंधो पर उठा लिया! इकबालपुर में परिवर्तन यात्रा रोड़ शो के रूप में निकली!
यहां दोपहर एक बजे से ही कांग्रेसी, विधानसभा क्षेत्रवासी अरविंद प्रधान के नेतृत्व में जन सैलाब के रूप में सड़कों पर उमड़े रहे! प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राज्य में परिवर्तन की लहर चल रही है. जिसकी शुरुआत परिवर्तन यात्रा के रूप में शुरू हो गई है।
परिवर्तन यात्रा को लेकर लोगों में जोश और जुनून है जनता प्रदेश की बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूर्ण रूप से कटिबद्ध है! निश्चित ही 2022 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेंगी।प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा नहीं बल्कि जनता का जन सैलाब चल रहा है। इस यात्रा ने वो लोग भी शामिल हो रहे हैं जिन लोगों का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है वह भी भावनात्मक रूप से कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के साथ अपने अपने तरीके से जुड़ रहे हैं। कहा कि परिवर्तन यात्रा उत्तराखंड में नया इतिहास बनाएगी! कहा आम जनता का परिवर्तन यात्रा को लगातार आशीर्वाद मिल रहा है।
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिह ने कहा कि उन्होने विधानसभा में कलियर क्षेत्र में पुल निर्माण आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की मांग को उठाया है! कहा कि परिवर्तन यात्रा की बयार में आने वाले कहा कि परिवर्तन यात्रा की बयार में आने वाले चुनाव में प्रदेश परिवर्तन होगा। डबल इंजन की सरकार में किसान और नौजवान सडको पर है! कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि किसानों का ऋण माफ करने का वादा करने वाली भाजपा ने साढ़े चार वर्षों में ऋण तो माफ नहीं किया, किसानों की उत्पीड़न जरूर हुआ।
सरकार की नीतियों से तंग आकर किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। कोरोना काल में जब लोग संक्रमण से जूझ रहे थे तो भाजपा सीएम बदलने में लगी थी। बीजेपी ने साढ़े चार साल में जनता पर 3 मुख्यमंत्री थोपे, यह जनता का अपमान है। कार्यक्रम का संचालन किसान और कांग्रेस नेता राजेन्द्र चौधरी एडवोकेट ने किया! इस मौके पर सह प्रभारी दीपका पांडये, राजेश धस्माना, विधायक काजी निजामुद्दीन, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, कार्यकारी अध्यक्ष जीतराम, तिलक राज बेहड़, रणजीत रावत,भुवन कापड़ी,नंदन सिंह रावत, मनोहर लाल शर्मा, राजेश रस्तोगी, जिला पंचायत सदस्य भूप सिंह, राव शेर मोहम्मद, सतेंद्र शर्मा, वीरेंद्र ठाकुर,भावना अंजलि, सुभाष सैनी, जोधराम सैनी, नितिन प्रधान, कुलदीप, राव शकील, संदीप पत्रकार, आसिफ मलिक, राकेश, उस्मान, मुस्तुफा, साहिल राणा, कमर आलम आदि मौजूद रहे!