देहरादून! राजधानी देहरादून में होने जा रही राहुल गांधी की विजय उत्सव रैली की तैयारी को लेकर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर बैठक की गई! इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सह प्रभारी दीपिका पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष एसपी सिंह इंजीनियर, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, प्रदेश सचिव जगदेव शेखो, मीडिया पैनलिस्ट ज़रिता लेफ़्तलांग, सोशल मीडिया राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर सरल पटेल, प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा समेत सभी वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने रैली में भीड़ पर चर्चा करने के साथ ही इसके लिए तमाम नेताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी! दोनों नेताओं ने कहा कि आम जनता में राज्य सरकार और भाजपा की गलत नीतियों को लेकर गुस्सा है! परेशान जनता भाजपा की विदाई की तैयारी में लग गई है! जनता में कांग्रेस को लेकर विश्वास और जोश का माहौल है! राहुल गांधी की रैली में प्रदेश के हर कोने से हर वर्ग अपनी भागीदारी करेगा! इसलिए जनता के विश्वास और रैली में जुटने जा रही भीड़ को देखते हुए पार्टी नेता भी अपने-अपने जनपदों में अच्छी तरह से जिम्मेदारी को संभाले और इसके लिए पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को भी सही से गाइड करें! प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2022 में प्रदेश से आम जनता की विरोधी और पूंजीपतियों की हितैषी भाजपा की विदाई होने जा रही है! मिशन 2022 को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता भी पूरी तरह से तैयार है! राहुल गांधी की रैली आम जनता के विश्वास को बढ़ाने और भाजपा की जड़ों को खत्म करने का काम करेगी!

Previous articleझबरेड़ा में रेस प्रतियोगिता में खूब दौड़े युवा
Next article10 दिसम्बर 2021

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here