रुड़की! दो सूत्रीय मांगो को लेकर मुखर बने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों ने बुधवार को आंदोलन तेज कर दिया! कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया! सिविल अस्पताल में जिले भर के कर्मचारी इकट्ठा हुए! जहां कर्मचारियों ने मांगे न माने जाने को लेकर सरकार पर हमला बोला! प्रदर्शन को लेकर मंगलवार से ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी सरकार के खिलाफ हमलावर बने हैं! तय कार्यक्रम के अनुसार कर्मचारियों ने सुबह से ही कार्य बहिष्कार रखा! तमाम प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो तथा सरकारी अस्पतालों में राष्ट्रीय मिशन के तहत काम कर रहे कर्मचारी सिविल अस्पताल जुटे! इस बीच अस्पतालों में टीकाकरण समेत कई जरूरी सेवाएं भी पूरी तरह से ठप रही! जिसे लेकर मरीजों को भी लगातार दूसरे दिन परेशानी झेलनी पड़ी! कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती आंदोलन जारी रहेगा! अगर जल्द मांगो को नहीं माना गया तो कर्मचारी तमाम जरुरी सेवाएं ठप कर देगें! भगवानपुर ब्लॉक से जुड़े मीडिया प्रभारी जगदीश नेगी ने बताया कि शुक्रवार को भी आंदोलन जारी रहेगा! आरके गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को सिविल अस्पताल रुड़की में जिले भर के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया! प्रदर्शन से पूर्व तमाम कमियों ने सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी तथा अन्य शहीद अफसरों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी!

Previous articleरामनगर राम मंदिर में सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देने उमड़ा सैलाब
Next article11 दिसम्बर 2021

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here