नई दिल्ली। पश्चिमी यूपी की पहली समाजवादी पार्टी की किसान महापंचायत शुक्रवार को अलीगढ़ में होने जा रही है। महापंचायत पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल होंगे। गुरुवार को सपाई महापंचायत की तैयारी में देरशाम तक जुटे रहे। कृषि बिल को लेकर सपा ने किसानों के बीच 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए जमीन तैयार करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को टप्पल इंटरचेंज पर सपा द्वारा किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है। खुद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव महापंचायत में कृषि बिल को लेकर किसानों को संबोधित करेंगे। वह सैफई से सड़क मार्ग होते हुए दोपहर करीब डेढ़ बजे टप्पल इंटरचेंज पहुंचेंगे। जहां करीब डेढ़ घंटे तक महापंचायत को संबोधित करने के बाद एक्सप्रेस-वे से ही लखनऊ जाएंगे। महापंचायत में पूर्व सीएम हर धर्म और जाति के प्रतिनिधि के तौर पर एक-एक किसान को मंच पर अपने हाथों से सम्मानित करेंगे। महापंचायत में करीब 20 हजार किसानों के बैठने की व्यवस्था की गई है। महापंचायत में सपा के वरिष्ठ नेता रामजी लाल सुमन, संजय लाठर, एमएलसी उदयवीर सिंह सहित अन्य नेता भी शामिल होंगे। सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव किसानों के समर्थन में प्रदेश में पहली बार किसानों की महापंचायत को संबोधित करने अलीगढ़ आ रहे हैं। पूरे देश के किसान मोदी सरकार के द्वारा थोपे गए तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। सपा हरेक किसान के साथ खड़ी है। किसानों का कोई धर्म या जाति नहीं होती है। किसान सिर्फ किसान है।

#Savegajraj

Previous articleकांग्रेस की स्टार प्रचारक की भूमिका में आईं प्रियंका
Next article06 मार्च 2021

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here