मुम्बई। मुंबई इंडियंस टीम के क्रिकेट निदेशक और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने कहा है कि अब अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन कर अपने को साबित करना होगा। जहीर ने कहा कि अर्जुन मेहनती लड़का है और उसे आईपीएल में खेलने का अच्छा अवसर मिला है। चेन्नई में गुरूवार को हुई आईपीएल नीलामी में आखिरी बोली अर्जुन की लगी, जिन्हें 20 लाख के बेस प्राइस पर मुंबई इंडियंस ने खरीदा। अर्जुन ने टीम में शामिल होने को लेकर कोच, सपोटर् स्टाफ और टीम मालिकों का शुक्रिया अदा किया है जबकि जहीर ने कहा कि अर्जुन मेहनती लड़का है और उसे अपने को साबित करना होगा। अर्जुन ने इस सत्र में मुंबई की तरफ से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेला था। नीलामी लिस्ट में जब से अर्जुन तेंदुलकर का नाम आया है, तभी से सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है। अर्जुन के नीलामी में बिकने के बाद से उनको और भी ट्रोल किया गया। अर्जुन को ट्रोल करते हुए फैन्स ने कहा है कि उन्हें तेंदुलकर सरनेम की वजह से खरीदा गया है। इस पर अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम के जरिए अर्जुन की आलोचना करने वालों को जवाब दिया है।

#Savegajraj

Previous articleश्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे शाकिब
Next articleपंजाब किंग्स को रिचर्डसन, राइली और मलान से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here